English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-17 150133

देश में इस समय वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ज्ञानवापी मस्जिद मामला सुलझने की बजाए और उलझता जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद साक्षी महाराज अपनी मुखर बयानबाजी के लिए जाते है।

 

जामा मस्जिद बनाई गई

ऐसे में उन्होंने एक और मस्जिद पर सवाल उठाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG-2021 में 1,456 सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की मांग वाली याचिकाओं को किया खारिज

देश के संविधान और न्यायपालिका पर

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।

Also read:  ऑक्सफोर्ड वैक्सीन अप्रैल में आ सकती है, दो डोज़ की कीमत हो सकती है 1000 रुपए :सीरम के सीईओ

देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई

सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।

ज्ञानवापी मस्जिद मामला अभी अदालत में

वहीं, दूसरी ओर, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को एक के बाद एक नए मोड़ सामने आ रहे है। तीन दिन चले सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना में शिवलिंग मिलने का दावा किया। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें सर्वे पर रोक की मांग की गयी है। सुनवाई से ठीक पहले हिन्दू सेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Also read:  Global Investors Summit 2023: विकस‍ित भारत हर भारतीय का संकल्‍प, आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी