English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-19 142346

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से मंगलवार तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

पिछले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिली है। दिन में तेज धूप के कारण मौसम खुशनुमा हो रहा है। हालांकि, रात को हल्की ठंड महसूस भी हो रही है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने फिर से हल्की ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

Also read:  दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ लौटी शीतलहर, ठंड से कांपा उत्तर भारत, जानें बाकी राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी भारत और बंगाल की खाड़ी को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी भाग के ऊपर अगले 24 घंटे में चक्रवाती स्थिति बन रही है। इस दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी।

अगले दो दिनों में कई राज्यों में बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से मंगलवार तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। रविवार, 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं आने वाले सप्ताह में अगल-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को ओडिशा में भी बारिश की संभावना है।

Also read:  सौरभ गांगुली ने की रोहित शर्मा की तारिफ, कहा-'रोहित धैर्य से काम लेने वाले कप्तान'

उत्तर भारत में सताएंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 25-35 किमी प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या हिमपात की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल के अलग-अगल हिस्सों में बारिश की संभावना है।