English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-24 151821

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बाला जी के टोल प्लाजा पर पेमेंट को लेकर लॉ स्टूडेंट्स, टोल प्लाजा कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया है।

विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे तक चल गए। इसकी वजह से कुछ समय तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कंट्रोल लेते हुए जाम को खुलवाया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

 

दरअसल, तमिलनाडु के एक लॉ कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स एग्जाम देकर लौट रहे थे। इस दौरान तिरुपति बालाजी के टोल प्लाजा पर पेमेंट को लेकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि लॉ स्टूडेंस् कार में लगे फास्टटैग से जब पेमेंट कर रहे थे, तो पेमेंट नहीं हुआ। इस पर टोल प्लाजा कर्मियों ने कार सवार छात्रों को कहा कि कार साइड में लगा कर पेमेंट करें, ताकि अन्य वाहनों को दिक्कत न हो। इस पर छात्रों की टोल प्लाजा कर्मियों से बहस हो गई और देखते ही देखते छात्रों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने टोल प्लाजा कर्मियों को हेलमेट से भी पीटा और कई कारों में तोड़फोड़ भी की।

Also read:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस का रायपुर में आज करेगी मौन प्रदर्शन

वहीं, मामले की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और छात्रों से यातायात न प्रभावित करने की अपील की। बावजूद इसके छात्र मान नहीं रहे थे। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें हटाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।

Also read:  कर्नाटक निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, 501 सीटों पर जीती कांग्रेस

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के एक लॉ कॉलेज के कुछ छात्र एग्जाम देकर लौट रहे थे। इस दौरान पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। स्टूडेंट्स ने टोल प्लाजा कर्मियों की पीटाई कर दी। जिसके बाद टोल प्लाजा कर्मियों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आ गए। इस बाद स्थानीय लोगों, टोल प्लाजा कर्मियों ने मिलकर छात्रों की पिटाई कर दी। फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है।

Also read:  शुभेंदु अधिकारी ने फिर साधा निशाना, कहा- दिसंबर महीना है ममता सरकार की डेडलाइन