English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-28 115359

महाराष्ट्र की नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता अविनाश जाधव के मुंब्रादेवी मंदिर की तलहटी में कथित रूप से अवैध दरगाहों और ऐसी संरचनाओं के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने के कुछ दिन बाद पुलिस ने ठाणे जिले के मुंब्रा टाउनशिप में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 22 मार्च को विभिन्न स्थानों पर एक विशेष धर्म से जुड़े अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद जाधव ने ठाणे के जिलाधिकारी से मुंब्रा की तलहटी में स्थित अवैध दरगाहों और एक मस्जिद को हटाने की अपील की।

Also read:  Dubai: नौकरानी ने मालिक से की मारपीट, ऊपरी मंजिल से धकेलने की कोशिश; जेल में बंद

मुंब्रा में प्रशासन ने लगाई धारा 144

जाधव के खिलाफ सहायक पुलिस आयुक्त (कलवा डिवीजन) विलास शिंदे ने संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति, मुंब्रा को (सांप्रदायिक रूप से) संवेदनशील बताते हुए और रमजान के महीने का हवाला देते हुए वहां दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Also read:  यूपी बॉर्डर पर हाई ड्रामा के बाद राहुल गांधी, प्रियंका ने हाथरस में पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

अवैध दरगाहों को नहीं हटवाने पर मंदिर बनाने की दी चेतावनी

आदेश के अनुसार, जाधव ने जिलाधिकारी से कहा था कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धार्मिक स्थल के पास भगवान हनुमान का मंदिर बनाया जाएगा। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि जाधव के खिलाफ ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तहत राजनीतिक अपराध दर्ज हैं।आदेश के अनुसार, 27 मार्च से नौ अप्रैल के बीच जाधव का मुंब्रा में प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। आदेश के अनुसार, यह आदेश जन शांति एवं सार्वजनिक संपत्ति तथा जीवन को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए जारी किया गया है।

Also read:  मनल अल-लुहैबी को जेद्दा में शिक्षा का कार्यवाहक महानिदेशक नियुक्त किया गया