English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-19 083936

 दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 29.6 और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. हवा में नमी का स्तर 30 से 36 प्रतिशत तक रहा।

 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 24 मई तक ‘लू’ चलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इससे पहले दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससी तापमान में गिरावट के साथ-साथ गर्मी में भी थोड़ी कमी आई है। वहीं गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा।

Also read:  बच्चन परिवार की बढ़ी मुश्किलें ऐश्वर्या राज आज ED के सामने पेश होंगी पेश, अमिताभ को भेजा जा सकता नोटिस

 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में शुक्रवार से आसमान में हल्के बादल फिर से छाने लगेंगे और यह 24 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही गरज के साथ रविवार और मंगलवार को बारिश की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 29.6 और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 30 से 36 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने का अनुमान है।
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 48.8 और न्यूनतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेग।.
Also read:  झारखंड में लड़की की क्रूर हत्या, प्रियंका गांधी ने अपराधियों को शीघ्र और कड़ी सजा की मांग की

दिल्ली-एनसीआर में ‘मध्यम’ श्रेणी में है ‘एक्यूआई’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में 181 दर्ज हुआ है। वहीं नोएडा में एक्यूआई 189, जबकि गुरुग्राम में 199 रिकॉर्ड हुआ है। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Also read:  फिल्म 'पठान' के बवाल पर योगी आदित्यनाथ- फिल्म आती है तो उसे जनभावनाओं का ध्यान रखना चाहिए