English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-11 104136

भीषण गर्मी के बाद आज राजधानी वासियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज (शनिवार) राजधानी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाय रहेंगे।

 

गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि अलगे सप्ताह (11-16 जून तक) अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा।

Also read:  Parliament Today: राज्यसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे

29.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

आंशिक रूप से बादल रहेंगे इस बीच उमस भरी गर्मी का सामान करना पड़ेगा। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे उन जगहों पर मौसम सुहाना हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 17 से 40 प्रतिशत था। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है।

Also read:  दिल्ली शराब घोटाले पर बीजेपी ने जमकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला, 100 करोड़ रुपए की दी गई थी रिश्वत

राजधानी के सबसे गर्म शहर

अप्रैल में पड़ी गर्मी में तटीय इलाकों से अधिक प्रभावित पहाड़ी इलाके रहे हैं। ग्रीनपीस की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली समेत लखनऊ, जयपुर, भोपाल और शिमला में सबसे अधिक गर्म दिन रहे। मौसम विभाग के अनुसार गर्म दिन में तापमान 43 डिग्री से अधिक रहा। इसके अलावा जयपुर में 136 प्रतिशत, लखनऊ में 145 प्रतिशत और पटना में 27 प्रतिशत अत्यधिक गर्मी वाले दिनों में इजाफा हुआ है।

Also read:  सबसे मूल्यवान घुड़दौड़ कप में सऊदी प्रशिक्षकों के लिए एक भयंकर प्रतियोगिता का इंतजार है