English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-06 121042

तेलंगाना के वारंगल जिले में फूड पाइजन की वजह से करीब 34 छात्राएं बीमार हो गई हैं।

छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं का आरोप है कि खाने में छिपकली गिरी थी। वारंगल जिले के वर्धनापेट इलाके में स्थित तेलंगाना सरकार’आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल’ संचालित कराती हैं।

Also read:  चंडीगढ़ में पीने के पानी के पड़े लाले, अस्पतालों में सर्जरी भी टली

इसी स्कूल में ये घटना हुई है।

आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहीं करीब 150 छात्राओं में से करीब 34 छात्राएं एक साथ बीमार पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। छात्रों का आरोप है कि फूड पाइजन की वजह से इनकी तबियत बिगड़ गई, छात्राओं ने बताया कि उनके खाने में छिपकली गिरी थी।

Also read:  देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, तो कहीं होगी बूंदाबांदी, जाने मौसम का मिजाज

बीमार छात्राओं को वर्धनापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार छात्राओं में छह की तबियत ज्यादा खराब होने से वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अभी उनकी तबियत ठीक है, कोई चिंता करने की बात नहीं है।

Also read:  खुद को PMO कार्यालय में अतिरिक्त निदेशक बताकर हाई सिक्योरिटी के बीच जम्मू कश्मीर की कई संदेनशील जगहों पर घूमने वाले किरण पटेल मामले में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही