English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-24 155804

ध्य प्रदेश के दतिया में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर-दतिया एनएच-44 ग्राम सीतापुर उपरांय के बीच एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

Also read:  चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को फिर मजबूत करने की नाकाम कोशिशों के तहत राज्य में 11 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दिवाली पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

दिवाली मनाने ग्वालियर से आ रहे थे दतिया

मृतक थाना भांडेर क्षेत्र के ग्राम सोफ़्ता के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शिनाख्त कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बताया गया है चारों मृतक रिश्ते में माता-पिता और दो पुत्र हैं। दिवाली मानने के लिए ग्वालियर से दतिया आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल, किस वाहन ने टक्कर मारी है यह खुलासा नहीं हो सका है।

Also read:  पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था निज्जर, निज्जर 1990 से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा, 2020 में जारी की गई आतंकियों की लिस्ट में निज्जर

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने चारों शवों को जिला अस्पताल दतिया में मेडिकल परीक्षण के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also read:  दो महीने में सातवीं बार कर्नाटक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' का करेंगे उद्घाटन