English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-06 144622

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर अपने दादा-दादी को धमकी देने का बदला पोते ने कत्ल करके लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बदला लेने के लिए दादा-दादी को धमकी देने वाले को अपने साथ ले गया। जहां पहले उसे शराब पिलाई फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर मौके से फरार हो गया।

Also read:  पंजाब में आप विधायक के गनमैन की गोली लगने से मौत

 

यह मामला बिसंडा थाना के पाराबिहारी गांव का है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। घर पर दादा दादी अकेले रहते हैं, मोतीलाल कई बार उनके घर आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। फिर उसे लगा कि दादा-दादी की मौत के बाद वो अकेला हो जाएगा। इसलिए उसने मोतीलाल की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।

Also read:  दिल्ली के तरज पर होगा पंजाब का विकास, भगवंत मान ने कहा-दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल से सीखेंगे

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास साफी, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया। बता दें कि पारा बिहारी के तिमुड़िया नाला में दो मई को एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त पेस्टा गांव के मोतीलाल के रूप में हुई थी।

एएसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता बदलेश की हत्या 2016 में हो गई थी, उसके चाचा जेल में बंद हैं। उसके घर में सिर्फ दादा और दादी हैं, जिनसे वह बहुत प्रेम करता है। लेकिन पड़ोस में रहने वाला मोतीलाल उनकी बार-बार बेइज्जती करता था। जिसकी वजह से वो काफी दुखी था और उसने यह कदम उठाया।

Also read:  उमेश पाल हत्याकांड के मामले में शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी नहीं, STF की तलाश जारी