English മലയാളം

Blog

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।

कल्याणपुरी वार्ड में कुल 9 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार को कुल 14,302 वोट मिले। यहां से दूसरे नंबर पर भाजपा रही जिसके उम्मीदवार सियाराम कन्नौजिया को सात हजार के करीब वोट मिले।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव काउंटिंग-

Also read:  योगी आदित्यनाथ ने कहा भारतीय परंपराओं की वैश्विक पहचान में सेक्युलरिज्म सबसे बड़ा खतरा

1. कल्याणपुरी – आप 4732 वोट से आगे(6 राउंड)
2. त्रिलोकपुरी – आप 3156 वोट से आगे(4 राउंड)
3. चौहान बांगड़- कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
4. शालीमार बाग – आप 1472 वोट से आगे(5 राउंड)
5. रोहिणी C – आप 2323 वोट से आगे (8 राउंड)

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 5800 वोटों से भी ज्यादा से आगे है और यहां उसकी जीत लगभग तय हो चुकी है। वहीं खबर है कि 50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। पांच वार्डों में कुल वोटरों की संख्या 2,42,414 है जबकि वोट केवल 1,23,299 मतदाताओं ने डाले हैं। 67,938 मतों की गणना हो चुकी है।

Also read:  भारत में कब आएगा ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA2, जानें कितना खतरनाकल है BA2

नगर निगम उपचुनाव के लिए रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर इलाके में चुनाव हुआ है जिसमें से चौहान बांगर को छोड़कर सभी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।वहीं कांग्रेस एक सरप्राइज फैक्टर की तरह सामने आई है और चौहान बांगर सीट पर 3000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

 

इस चुनाव से वर्ष 2022 में होने वाले निगम चुनाव की भी दिशा तय होगी और जनता का रूझान पता चलेगा। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के बाद  ही तीनों प्रमुख पार्टी की ओर से नेता जीत की दावेदारी ठोक चुके हैं। तीनों पार्टियां इसे अगले निगम चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही हैं।

Also read:  डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार दिए व्हाइट हाउस छोड़ने के संकेत

बता दें कि पांच वार्डों की सीटों पर गत 28 फरवरी को 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें सभी वार्डों के कुल 24,24,14 मतदाताओं में से 12,32,99 मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया था। इस वजह से कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान कल्याणपुरी वार्ड में 59.19 फीसदी दर्ज किया गया था जबकि सबसे कम शालीमार बाग 43.33 फीसदी रहा था।