English മലയാളം

Blog

n45205593216710874914784ab16e4e55e1412a0c59f576afac890e590a2cb50da1f828a0a246b82da3dd3f

देश के मौसम का मिजाज अचानक बदलता दिख रहा है। एक ओर जहां महाराष्ट्र में बिन मौसम बरसात हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और सर्दी का सितम बढ़ सकता है।

बिहार, यूपी और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में आज कोहरा छाए रहने का अनुमान है।  वहीं, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिशों का दौर जारी है।

Also read:  झारखंड के मांडर विधानसभा उपचुनाव जीतने के साथ महागठबंधन ने लगाया जीत का चौका

आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी होगी। वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आज बादल बरसने के आसार हैं। दिल्ली और राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, राजस्थान के फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी-बिहार में भी लोगों को सुबह-शाम अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया।

Also read:  Budget 2022: कोरोना महामारी से प्रभावित छोटे कारोबारियों को बजट में राहत मिलने की उम्मीदें

तापमान में जारी है गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड समेत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तापमान में गिरावट जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां शीतलहर का सितम देखा जा सकता है। फिलहाल, इन इलाकों में सुबह और शाम के वक्त काफी ठंड हो रही है। दिन में धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।