English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-07 111858

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 5,379 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,72,241 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 27 की मौत हुई है। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,057 हो गई है। देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,742 की गिरावट दर्ज की गई है।

Also read:  उत्तराखंड में ओपिनियन पोल में बन रही गठबंधन की सरकार, बीजेपी कांग्रेस की कड़ी टक्कर

दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत दर्ज की गई रही। कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,93,590 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.91 करोड़ टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

Also read:  हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी का Alert, कई राज्यों में दिखेगा सर्दी का असर

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। भारत ने 4 मई को दो करोड़, पिछले साल 23 जून 2021 को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ पहुंच गई है।

Also read:  Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत