English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-27 150941

पंजाब के पटियाला जेल में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों बंद हैं। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशेष छूट देकर पटियाला जेल से रिहा नहीं करने का फैसला किया था।

 

Also read:  परिवार के सम्मान को बच्चे के सर्वोत्तम हित से ऊपर प्राथमिकता न दी जाए: CJI

इसको लेकर पंजाब के कई कांग्रेस नेताओं ने भगवंत मान सरकार की आलोचना की है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने भी ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के रोड रेज मौत के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”नवजोत सिंह सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं, इसलिए सरकार उन्हें आजादी के 75वें वर्ष पर राहत नहीं देना चाहती है। आप सभी से अपील है कि उनसे (नवजोत सिंह सिद्धू) दूर रहें।”

Also read:  देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट, देश के महानगरो में कोरोना की उछाल