English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-05 173307

यर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आने के करीब 10 दिन बाद एक और इसी तरह का मामला सामने आया है।

 

इस घटना में भी एक नशे में धुत पैसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पेरिस-दिल्ली सेक्टर में दर्ज कराई। हालांकि आरोपी यात्री ने इस मामले में लिखित माफीनामा दिया जिसके बाद उस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

यह मामला भी एयर इंडिया फ्लाइट का है। 6 दिसंबर को एयर इंडिया फ्लाइट नंबर 142 के पायलट ने भी इस घटना की जानकारी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी थी। इसके बाद आरोपी पुरुष यात्रा को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि आरोपी पैसेंजर किस क्लास में ट्रैवल कर रहा था। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि, यह फ्लाइनट सुबह करीब 9.40 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।

Also read:  शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', बिहार विधानसभा चुनाव में मिल सकता है टिकट

लिखित माफी के बाद किया रिहा

एयरपोर्ट सिक्यूरिटी को पहले ही यह जानकारी दी गई थी कि एक पुरुष यात्री नशे में धुत में है और वह कैबिन के इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं कर रहा है। इसके अलावा उन्हें जानकारी दी गई कि युवक ने एक महिला पैसेंजर के कंबल पर पेशाब भी कर दी है। फ्लाइट के लैंड होते ही पुरुष यात्री का सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवन ने लिखित में माफीनामा दिया जिसके बाद दोनों यात्रियों के बीच आपसी समझौता हो गया।

Also read:  Work from Home करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार के कॉमर्स मिनस्ट्री के अनुसार, एक विशेष आर्थिक जोन में वर्क फ्रॉम होम डब्ल्यूएफएच) की अधिकतम एक वर्ष की अवधि की अनुमति मिलेगी

समझौते के बाद आरोपी युवक को जाने की अनुमति दी गई. महिला यात्री ने शुरू में एक लिखित शिकायत की थी। उसने बाद में पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया और इसलिए यात्री को औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट से जाने की अनुमति दी गई।

हाल ही में सामने आया एक और मामला

एयर इंडिया की फ्लाइट में इसी तरह का मामला हाल ही में सामने आया है। यह घटना 26 नवंबर की है जब एक नशे में धुत युवक ने ही बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए एयर इंडिया से इस मामले में जवाब तलब किया है। वहीं एयर इंडिया ने बताया है कि आरोपी युवक मुंबई में एक बिजनेसमैन है. उसने यह सब नशे की हालत में किया है। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज न करने के मामले में एयर इंडिया ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी जिसके बाद युवक का केस पुलिस में नहीं दिया गया है।

Also read:  किसान आंदोलन : अन्नदाताओं की भूख हड़ताल आज, देशभर के जिलों में देंगे धरना