English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-16 174450

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जल्द पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जानकारी मंगवाई है। इन दोनों राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की गई है। जिसे अफसर स्टडी कर रहे हैं। पंजाब के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी ने इसका वादा किया था। बुधवार को सीपीएफ कर्मचारी यूनियन ने सीएम से मुलाकात की। जिसमें यह भरोसा दिया गया।

Also read:  स्वास्थ्य विभाग ने संसद में बताया, Covid-19 की वजह से मारे गए डॉक्टरों का कोई डेटा नहीं

 

सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के स्टेट प्रेजिडेंट सुखजीत सिंह ने बताया कि सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का मुद्दा जल्द हल होगा। जिन राज्यों में नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी लागू की गई, उनकी सरकार के साथ तालमेल किया जा रहा है। उनसे जानकारी लेकर कर्मचारी संगठनों के साथ सीएम खुद मीटिंग करेंगे।

Also read:  दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की हत्या की

यूनियन प्रधान सुखजीत सिंह ने बताया कि पंजाब में 2 लाख सरकारी कर्मचारी नई पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं. पूरे देश में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेशन स्कीम के बैनर तले 70 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में हैं. अगर पंजाब सरकार ने यह मांग पूरी नहीं की तो जहां भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, कर्मचारी संगठन उनका विरोध करेंगे.

Also read:  माफ‍िया अतीक अहमद के शूटर गुलाम का शव कब्रिस्‍तान में दफन कर द‍िया, कई लोगों के चेहरे ढके हुए नजर आए।