English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-09 191219

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात ”असानी” के मद्देनजर झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के अपने तीन दिवसीय दौरे को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात ‘असानी’ के मद्देनजर झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के अपने तीन दिवसीय दौरे को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

Also read:  जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी, जगन्नाथ यात्रा के लिए रूट बदलने के कारण चार से पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी

वह 10 से 12 मई तक दोनों जिलों के दौरे पर जाने वाली थीं। अब उनका दौरा 17 से 19 मई के बीच होगा। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जिलों को चक्रवात से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है, इसलिए उनकी यात्रा को टाल दिया गया है।

Also read:  सपा विधायक ने दिया विवादित बयान, सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा- उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से निकलेंगी गोलियां