English മലയാളം

Blog

कोलकाता: 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को ट्वविटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बाएं पैर में लगे प्लास्टर के साथ नजर आ रही हैं. ममता पर कथित रूप से नंदीग्राम में हमला हुआ था. वो यहां इस महीने होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र डालने गई थीं.

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने ममता की तस्वीर शेयर कर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि ‘BJP 2 मई, रविवार को बंगाल के लोगों की ताकत को देखने के लिए तैयार हो जाओ.’ बीजेपी ने यहां पर पिछले कुछ महीनों में उग्र तरीके से अपनी कैंपेनिंग तेज की है.

ममता बनर्जी ने बुधवार की शाम को कहा था कि नंदीग्राम में उनके साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की. उनके मुताबिक, वो अपनी कार में बैठने जा रही थी, तभी चार-पांच लोगों ने उन्हें उनकी कार की ओर धक्का दिया और उनपर दरवाजा बंद कर दिया. उस वक्त उनके पास कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था.

Also read:  बलिया मर्डर को लेकर BJP अध्यक्ष की पार्टी MLA को चेतावनी - जांच में न दें दखल, कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा : सूत्र

बीजेपी के कई नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी. कई बीजेपी नेताओं ने यहां तक कहा कि ममता ने नंदीग्राम में हमदर्दी बटोरने के लिए यह किया है.

बंगाल बीजेपी की ओर से एक ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नंदीग्राम में लोगों के बीच का भरोसा खो चुकी हैं. पार्टी ने घटना को स्टंट बताते हुए ट्वीट किया, ‘एक भी चश्मदीद गवाह ममता बनर्जी पर ‘हमले’ का वर्जन नहीं दे पा रहा. नंदीग्राम के लोग उनसे नाराज और गुस्से में हैं कि वो यहां लोगों पर आरोप लगा रही हैं और बदनामी डाल रही हैं.’

वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बुधवार को कहा था कि ”क्या ये तालिबान है जो उनके काफिले पर हमला हो जाता है. उनके साथ भारी सुरक्षाबल चलता है. उनके पास कौन जा सकता है. चार IPS अफसर उनके सिक्योरिटी इंचार्ज हैं. उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए. हमलावर बाहर नहीं दिखने चाहिए, उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. वो सहानुभूति के लिए नाटक कर रही हैं.’

Also read:  पीएम के सुरक्षा में हुई चूक के बाद राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

 

ज़ेड-प्लस सिक्योरिटी में चलने वाली मुख्यमंत्री पर इस हमले को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार तक बंगाल प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है.  यह घटना तब हुई है, जब चुनाव आयोग नए एक दिन पहले ही बंगाल पुलिस के डायरेक्टर जनरल को बदला है. 1987 बैच के आईपीएस अफसर पी नीरजनयन को बंगाल का नया पुलिस चीफ बनाया गया है. बीजेपी ने कुछ वक्त पहले यहां पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के काफिले पर हमले सहित राज्य में हिंसा की घटना पर आरोप लगाए थे.