English മലയാളം

Blog

winter-cold-wave

दिल्ली में शुक्रवार सुबह शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD अनुसार, राजधानी में आज न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

नए साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिसके चलते शहर में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। वहीं, शनिवार सुबह नए साल के मौके पर राजधानी दिल्ली में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है, जबकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) और हल्की बारिश (Rainfall Weather) की वजह से मैदानी इलाकों में भी पारा गिर रहा है। वहीं, IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

Also read:  भारी बारिश से उफान पर नदियां, इन डैमों के खोले गए गेट, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि राजधानी में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, जम्मू में भी नए साल की शुरुआत भीषण ठंड से हुई. शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ऐसे में श्रीनगर, लेह जैसे इलाकों में तापमान लगातार माइनस में बना हुआ है। यहां श्रीनगर में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के जाने की संभावना जताई गई है. अभी फिलहाल अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उधर, लेह में पारा और गिरेगा. यहां माइनस 16 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है।