English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-04 115450

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला।

 

नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।

Also read:  भारत-चीन तनातनी के बीच पूर्वी लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ, LAC से सटे रिचिन ला का किया मुआयना

पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।

Also read:  आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', PM Modi और अमित शाह ने देश के विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

Also read:  अमेरिका के बोस्टन में नदी के ऊपर बने पुल पर चलती ट्रेन में लगी आग, ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई

नकवी ने कहा, “भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।”