English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-13 102344

देशभर में राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से ज्यादा टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,843 हो गए हैं और इसी अवधि में 1091 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,525 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.81 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

Also read:  दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 5.4

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 13 राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी हुई है।

Also read:  वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस उतरी पटरी से, टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे मे एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़क 11 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,889 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर बरकरार है। केरल में 07 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,248 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,280 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।

Also read:  26 जनवरी हिंसा : क्राइम ब्रांच की टीम दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लेकर पहुंची लाल किला