प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bangalore) में आज सोमवार (6 फरवरी) को इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन के एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। pic.twitter.com/GcCTKDSrh1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया।
इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बेंगलुरु pic.twitter.com/GDJBYxH19a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
इसके साथ ही उन्होंने तुर्की में आए भूकंप को लेकर भी पीएम मोदी ने संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।