English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-12-26 191716

कांग्रेस के जी-23 के नेताओं में शुमार रहे सांसद मुकुल वासनिक को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अगले साल होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए वासनिक को सीनियर पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वासनिक को तीनों राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हर राज्य में दो-दो पर्यवेक्ष बनाए गए हैं।

किस राज्य की किसको जिम्मेदारी?

अगले साल मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस एक प्रमुख पार्टी है। तीनों राज्यों में पार्टी की तैयारियों के लिए एक सीनियर व दो सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक को तीनों राज्यों के लिए सीनियर पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि सांसद बेनी मेहनन और पूर्व सांसद जेडी सीलम को मेघालय का पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इसी तरह नागालैंड के लिए गोवा के पूर्व सीएम फ्रांसिस्को सरडिन्हा और के जयकुमार को आब्जर्बर बनाया गया है। त्रिपुरा का आब्जर्बर अरविंदर सिंह लवली और सांसद अब्दुल खालिक को बनाया गया है।

Also read:  पीएम मोदी ने मन की बात में चंद्रयान-3 की सफलता का किया जिक्र, कहा-इस सफलता में वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य दूसरे सेक्टर्स की भी रही अहम भूमिका

हिमाचल प्रदेश में सफलता के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद

बीते दिनों हिमाचल प्रदेश व गुजरात में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। एक तरफ जहां गुजरात में बीजेपी ने अपने जीत का रिकॉर्ड कायम रखा तो वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ी। एक के बाद एक राज्य को गंवा रही कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य की 68 सीटों में 40 विधानसभा सीटों को जीतकर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने वापसी की है। उधर, राहुल गांधी कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। इस यात्रा से भी कांग्रेस कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व काफी उत्साहित है। ऐसे में कांग्रेस बाकी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और देश के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीतिक तौर पर तैयारियों में जुट गई है।

Also read:  Gujarat Civic Body Polls: गुजरात नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत की तरफ बीजेपी