English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-06 075835

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दक्षिण राजस्थान के दौरे पर हैं।

वसुंधरा के दौरे को लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। वसुंधरा राजे के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर राज्य के समर्थन में नारे लगाए। वसुंधरा के दौरे को मेवाड़ वागड़ में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के साथ ही वर्तमान नब्ज टटोलने के तौर पर देखा जा रहा है।

Also read:  देश में डोनेशन से जुड़ा बड़ा आंकड़ा सामने आया, क्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच 23700 करोड़ रुपए का डोनेशन

वसुंधरा राजे के समर्थन में लगे नारे

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “कहो दिल से वसुंधरा फिर से के नारे लगाए।” इस दौरान राजे ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की राजे के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी और श्री चंद कृपलानी भी मौजूद रहे।

Also read:  गोरखपुर में बेटियों के साथ पिता ने लगाई फांसी

बेणेश्वर धाम मेले में शामिल हुई वसुंधरा राजे

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से वसुंधरा राजे डूंगरपुर के लिए रवाना हुई। वसुंधरा माघ पूर्णिमा को भरने वाले बेणेश्वर मेले में शामिल हुई। इस दौरान वसुंधरा ने बेणेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया। वसुंधरा राजे 6 फरवरी को सागवाड़ा से उदयपुर आएंगी। यहां वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। 7 फरवरी को वसुंधरा राजे उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगी। वसुंधरा के दक्षिण राजस्थान के दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। माना जा रहा है इस यात्रा के जरिए वसुंधरा राजे आदिवासी अंचल के 3 जिलों में एक साथ जनता की नब्ज टटोल रही है।

Also read:  प्रधानमंत्री ने दी वाराणसी को 2100 करोड़ की सौगात, कहा देश किसान दिवस मना रहा