English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-01 094641

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गन्ना के खेत में ले जाकर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग ने हैवानियत की।

 

रात को बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा, तो मासूम ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है।

Also read:  कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, धार्मिक भावना आहत करने का था आरोप

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 12 वर्षीय नाबालिग मासूम को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। आरोपी नाबालिग ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

Also read:  केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के साथ कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का DNA सैंपल भी प्रिजर्व किया जाएगा।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर के आनंदा कालोनी में होमस्टे में रुके प्रवासी भारतीयों से किया संवाद