English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-10 105045

बलरामपुर से सपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में हुई। इतना ही नहीं रिजवान जहीर की बेटी और दामाद भी गिरफ्तार हुए हैं. आरोप है कि रिजवान जहीर ने अपने ही दो करीबी शूटरों से फिरोज पप्पू की हत्या कराई थी।

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के पूर्व सांसद और पूर्वांचल के बाहुबली नेता रिजवान जहीर गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में हुई। इतना ही नहीं  रिजवान जहीर की बेटी और दामाद भी गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि रिजवान जहीर ने अपने ही दो करीबी शूटरों से फिरोज पप्पू की हत्या कराई थी।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े फैसले को सुन 4365 परिवारों में खुशी की लहर

यह पहला मौका नहीं है, जब रिजवान जहीर गिरफ्तार हुए हैं। इससे पहले यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान रिजवान पर योगी सरकार ने रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की थी। रिजवान जहीर को पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने और आगजनी कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Also read:  यूपी में कहां कौन करेगा अपनी पार्टी के लिए प्रचार जानें

तीसरे चरण के मतदान के दौरान फैली थी हिंसा

यूपी में 26 अप्रैल को तीसरे चरण के पंचायत तुनाव में मतदान के बाद तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीकला गांव में हुई आगजनी और बवाल के बाद पुलिस ने रिजवान जहीर को गिरफ्तार कर किया था। तुलसीपुर विकासखंड के नवानगर जिला पंचायत क्षेत्र से रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान व कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थीं। मतदान के बाद बेलीकला गांव में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हुई हिंसा व आगजनी के मामले में पुलिस ने रिजवान जहीर और कांग्रेसी नेता दीपांकर सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।