English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-05 145124

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एक पायलट शहीद हो गया और दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

Also read:  हिमाचल: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, मनाली में उमड़े सैलानी, 100 से अधिक मार्ग बंद

सेना के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर अपनी नियमित ड्यूटी करते हुए जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में फायर डिवीजन के बॉल जीओसी को पहुंचाकर सुरवा सांबा क्षेत्र की ओर लौट रहा था। तवांग के निकट यह हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों पायलटों को 305 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

Also read:  जॉर्डन शाही शादी: क्राउन प्रिंस हुसैन ने सऊदी मंगेतर रजवा अल-सैफ से शादी की

मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा है कि अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इसके लिए अलग से जांच बिठाई जाएगी।

Also read:  मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलेगी सरकार