English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-18 094511

बिहार में 24 घंटे में 1,27,836 लोगों की जांच हुई है जिसमें सिर्फ 53 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक राज्य में 8,17,169 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

 

24 घंटों में बिहार के 18 जिलों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वहीं बाकी जिलों से मिलाकर कुल 53 मरीज मिले हैं। बुधवार की देर शाम बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के नीचे हो गई है। वहीं 129 लोग इससे स्वस्थ भी हुए हैं। जानिए, क्या है बिहार में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट।

Also read:  रे गौतम अडानी समूह को एक और झटका, अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के फ्री फ्लोट स्टेटस की समीक्षा की जाएगी

सबसे अधिक मरीज पटना में मिले हैं। पटना 12 नए मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं सहरसा में आठ मरीज मिले हैं। बाकी बचे हुए जिलों की बात करें तो इससे कम की संख्या में नए केस आए हैं। अरवल में एक, औरंगाबाद में एक, बेगूसराय में एक, भागलपुर में एक, दरभंगा में चार, ईस्ट चंपारण में दो, गया और जहानाबाद में एक-एक केस मिले हैं। वहीं, वहीं कटिहार में सात, किशनगंज में एक, मधेपुरा में दो, मधुबनी में तीन, मुजफ्फरपुर में दो, नवादा में एक, पूर्णिया में एक, समस्तीपुर में एक और शेखपुरा में दो मरीज मिले हैं।

Also read:  सोनिया गांधी से मिलने पहुंची महबूबा मुफ्ती, पीडीपी से हाथ मिलाएगी कांग्रेस?

स्वास्थ्य विभाग बिहार (Health Department Bihar) की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 24 घंटे में 1,27,836 लोगों की जांच हुई है जिसमें सिर्फ 53 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक राज्य में 8,17,169 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.47 है। एक्टिव केस बिहार में 431 हो गया है।

Also read:  निक्की यादव की हत्या मामले में साहिल गहलोत के पिता, दो रिश्तेदार, दो दोस्त गिरफ्तार

बुधवार को आई रिपोर्ट को एक नजर में देखें

  • 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज -129
  • एक्टिव मरीज -431
  • रिकवरी रेट -98.47
  • 24 घंटे में मिले मरीज -53
  • 24 घंटे में सैंपल की जांच -1,27,836

बीते एक सप्ताह में इस तरह आए नए केस

  • 23 फरवरी- 53
  • 22 फरवरी- 90
  • 21 फरवरी- 34
  • 20 फरवरी- 60
  • 19 फरवरी- 71
  • 18 फरवरी- 91
  • 17 फरवरी- 125