English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-10 202123

क्रिप्टो उद्योग ने सरकार से क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर टीडीएस को प्रस्तावित एक प्रतिशत से घटाकर 0.01 या 0.05 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। उद्योग ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर खुदरा व्यापारियों को नुकसान होगा।

 

कॉइनडीसीएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक सुमित गुप्ता ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत कर अधिक है और इसे कम किया जाना चाहिए। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ”हम उद्योग के स्तर पर सरकार के साथ बात कर रहे हैं, और हमने एक प्रस्तुति दी है कि कैसे 30 प्रतिशत कर और एक प्रतिशत टीडीएस उद्योग की वृद्धि के लिए हानिकारक है।” उन्होंने कहा कि इससे बाजार से नकदी खत्म हो जाएगी और ऐसी स्थिति में खुदरा निवेशकों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कॉइनडीसीएक्स नए कर नियमों का पालन करने के लिए अपने मंच पर कारोबारियों के साथ भी काम कर रही है।

Also read:  राहुल गांधी का मोहन भागवत के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा-हिंदुओं की नजर में हर व्यक्ति का DNA अलग

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में क्रिप्टोकरेंसी और अन्य डिजिटल संपत्तियों को कराधान के दायरे में लाते हुए ऐसी संपत्तियों से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव किया था। साथ ही इस श्रेणी में एक सीमा से अधिक लेनदेन पर एक प्रतिशत टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) का भी प्रस्ताव किया गया था।

Also read:  यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच फ्लाइट में झगड़ा, एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज