English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-01 150955

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने सोमवार को तुमकुरु में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी। पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है मतलब जो भी ये काम करते हैं उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं। मोदी जी बताइए, आपने पिछले 3 साल में कर्नाटक के लिए क्या किया और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए क्या करेंगे? ये चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के भविष्य के बारे में है। आप कहते हैं कांग्रेस ने आपको 91 बार गाली दी, लेकिन ये कभी नहीं कहते कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया?

Also read:  पुलिस से लेकर पंचायतों में होगी जमकर बहाली- नीतीश कुमार