English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-27 135044

म्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बेनिहाल इलाके में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन चरण में मार्च करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।

 

सामने आए वीडियो में राहुल गांधी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला एक साथ चलते हुए दिख रहे हैं। दोनों व्हाइट रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को रोक दी है। कांग्रेस ने सही सुरक्षा ना देने का आरोप लाया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी की सुरक्षा से समझौता किया गया था।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्र से यात्रा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। हालांकि, कुछ देर रुकने के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।

Also read:  75th Independence Day: देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, असफाक उल्ला खां का- पीएम मोदी