English മലയാളം

Blog

IMG_20221127_154641

भारत में जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रही है और ऐसे में सरकार के द्वारा इसे रोकने के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान चलाय जा रहा है, इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर अकसर भाजपा नेताओं का बयान सामने आता रहता है।

देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करना अब काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अगर भारत को तेजी से विकास करना है तो इसपर कानून बनाना ही होगा।

Also read:  कर्नाटक में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

चीन से विकास में अभी मुकाबला करना मुश्किल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चीन ने ‘एक बच्चे की नीति’ लागू कर जनसंख्या को नियंत्रित किया और विकास हासिल किया। उन्होंने कहा कि चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं, तो हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे।

Also read:  एचएच सैय्यद थेयाज़िन 'टुगेदर वी प्रोग्रेस' फोरम को संरक्षण देंगे

कानून का पालन न करने वाले को नहीं मिलना चाहिए सरकारी लाभ

भाजपा नेता ने कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के चश्मे से न देखते हुए सभी पर लागू किया जाना चाहिए और जो इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पालन नहीं करता है उनका वोटिंग अधिकार भी लिया जाना चाहिए।

लव जिहाद पर कानून बनाने की भी मांग

गिरिराज सिंह इससे पहले लव जिहाद पर कानून बनाने की भी मांग कर चुके हैं। श्रद्धा हत्याकांड मामले के पूरे राज खुलने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसे लव जिहाद से जोड़ा था। गिरिराज भी इसको लेकर नए सिरे से राज्य सरकारों को सोचने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है।