English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-11 112904

उत्तराखंड में भाजपा की एक बार फिर सरकार बन रही है, हालांकि इस जीत का जश्न तब फीका पड़ गया तब सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े धामी को हार का सामना करना पड़ा है। धामी को उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने हराया है। सीएम धामी भी इस मिथक को नहीं तोड़ पाए कि पिछले कुछ चुनावों से कोई भी सीएम अपनी कुर्सी बचा पाया है। पहले भुवन चंद्र खंडूड़ी, फिर हरीश रावत और अब पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए। धामी के हारने के बाद उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह नया सवाल है।

Also read:  बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी गठबंधन में टकराव, जानें किस सीट को लेकर नहीं बैठ रही सहमती

किसे मिली कितनी सीट

उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के खाते में 19 सीट आई। जबकि बसपा को 2 सीट मिली और 2 निर्दलीय विधायक बने। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। मगर बाद में अंतिम परिणाम आने पर खेल पलट गया।

Also read:  ग्राहकों के पैसे भुगतान मामले में सुब्रत रॉय सहारा को पटना हाईकोर्ट ने किया तलब, खुद पेश होकर देना होगा जवाब

70 सीटों का फैसला

आज गुरुवार को उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटों की गिनती हुई। राज्य में सिर्फ एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य में 59.51 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 में, भाजपा कुल 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर जीत हासिल करने में सफल रही थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों तक सीमित थी।

Also read:  पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर बोले राकेश टिकैत-केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत
पार्टी जीते आगे कुल
बहुजन समाज पार्टी 2 2
भारतीय जनता पार्टी 47 47
स्वतंत्र 2 2
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 19 19
कुल 70 70