English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

भारत में आज कोरोनावायरस (Coronavirus) के 11,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11,649 नए COVID-19 केस दर्ज होने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1.09 करोड़ हो गई है. वहीं एक दिन यानी बीते 24 घंटे में वायरस की वजह से 90 मरीज़ों की मौत हुई है. भारत में अब तक 1,55,732 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं. फिलहाल, 1.40 लाख मरीज़ों का इलाज चल रहा है.

Also read:  Coronavirus India Updates: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36594 नए मामले, 540 की मौत

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,489 लोग ठीक हुए हैं. अब तक कुल 1,06,21,220 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं. दैनिक आधार पर, ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या में नए कोरोना मामलों की संख्या अधिक है, जिससे एक्टिव केस में वृद्धि दर्ज की गई है. देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1,39,637 हो गए हैं यानी इन मरीज़ों का अभी इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है.

Also read:  महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक, एकनाथ शिंदे पार्टी के 11 विधायकों को लेकर पहुंचे सूरत, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

Also read:  ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई- विभाष दूबे, क्योंकि किसी मस्जिद का नाम ज्ञानवापी नहीं हो सकता।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 फरवरी तक 20,67,16,634 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 4,86,122 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया था.