English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-15 093934

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश और बढ़ सकती है। 

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केन्द्र और मौसम विभाग ने अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में 15 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस अलर्ट को देखते हुए अल्मोड़ा के जिला अधिकारी ने कल जिले में सभी स्कूलों को अवकाश रखने का आदेश दिया है।

Also read:  राकेश टिकैत की चेतावनी, कहा देश में फिर से से किसान आंदोलन शुरू हो सकता

अल्मोड़ा में कल यानी बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अवकाश रखने की घोषणा की गई है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: -20 देशों की बैठक की मेजबानी करना पूरे भारत के लिए गौरव का विषय- 20 बैठक के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ कांत

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सिर्फ अल्मोड़ा ही नहीं राज्य के अन्य जिले मसलन रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ इत्यादि में भी 15 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 12वीं तक के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रखने का आदेश है।

Also read:  प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित होंगे यूएई के उद्यमी

बुधवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से तपिश और उमस का मौसम बना हुआ था। ऐसे में दोपहर के वक्त हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत की सांस दी, वहीं मौसम भी काफी खुशगवार हो गया।