English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-18 085925

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत की अवधि पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है। दूसरी ओर से अब इस मामले में सिसोदिया के पीए देवेंद्र शर्मा से भी पूछताछ होगी।

 

आज हो सकती है सिसोदिया के पीए से पूछताछ

बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया के पीए देवेंद्र शर्मा के ईडी आज पूछताछ कर सकती है। ईडी ने पूछताछ के लिए पहले ही समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने समय की मांग की थी।

Also read:  बजट से पहले शेयर बाजार में 700 अंकों की उछाल

22 मार्च तक ईडी हिरासत में रहेंगे सिसोदिया

ईडी ने अदालत से सिसोदिया की हिरासत अवधि सात दिन के लिए और बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था। अदलत ने उनकी हिरासत अवधि 22 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। दिल्ली आबकारी नीति से संबद्ध धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की अदालत में पेश किया।

सिसोदिया के सामने कई आरोपियों की होगी पूछताछ

ईडी ने अदालत को बताया कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली है तथा उन्हें अन्य आरोपियों के साथ बिठा कर पूछताछ करनी है। इन आरोपियों में पूर्व आबकारी आयुक्त राहुल सिंह, दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा शामिल हैं। ईडी ने बताया, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री का उनके पूर्व सचिव सी अरविंद से भी सामना कराया जाना है। बहरहाल, सी अरविंद मामले में आरोपी नहीं हैं।

Also read:  एयर इंडिया वन की पहली उड़ान में राष्ट्रपति कोविंद ने किया सफर, तिरुपति में करेंगे भगवान के दर्शन

सिसोदिया के ईमेल और मोबाइल फोन की हो रही जांच

ईडी ने अदालत को बताया कि आप नेता मनीष सिसोदिया के ईमेल में मिले डेटा, उनके मोबाइल फोन का फॉरेसिंक विश्लेषण भी किया जा रहा है।

Also read:  दिल्ली दंगा : पुलिस का आरोप- 8 लड़कों का गैंग चल रहा था भीड़ के साथ, कर रहे थे आगजनी-चोरी

क्या है मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने 9 मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था। यहां वे दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बंद हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है, जिसने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 अब रद्द की जा चुकी है।