English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-15 114447

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बजरंग दल पर बयान देकर अब फंसते दिख रहे हैं।

खरगे को बजरंग दल के मानहानि मामले में समन जारी हुआ है। संगरूर की जिला अदालत के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर ने सौ करोड़ रुपये के मानहानि केस में खरगे को सम्मन जारी किया है।

Also read:  शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 1145 अंकों की उछाल के साथ 56038 पर पहुंचा

बजरंग दल हिंद के संस्थापक ने किया केस

हिंदु सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने संगरूर कोर्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ सौ करोड़ रुपये मानहानि की याचिका दायर किया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव दौरान बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठनों से करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर बजरंग दल या अन्य देश विरोधी संगठन जो समाज में नफरत फैलने का काम करते हैं पर पाबंदी लगाई जाएगी।

Also read:  राष्ट्रपति मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष को दिया झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी TMC- अभिषेक बनर्जी