English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-14 175135

 मेघालय विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च से शुरू होगा और वित्त मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा 23 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगे।

 

Also read:  रूस-यूक्रेन वार के बीच अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया प्रतिबंध, 10-13 मार्च तक अजरबैजान के बाकू में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से रोका

विधानसभा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।विधानसभा का बजट सत्र 20 से 28 मार्च तक चलेगा। नवगठित मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन (एमडीए) 2.0 सरकार का पहला बजट सत्र होगा। कार्य मंत्रणा समिति ने सात सरकारी कामकाजों और दो निजी सदस्यों के कामकाजों के साथ सत्र के कैलेंडर को अंतिम रूप प्रदान किया है।

Also read:  बिहार में बदमाशों के हौंसले बुलंद, बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप और दो वाहनों को फूंका

बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण, सरकारी विधेयकों की प्रस्तुति और विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव से होगी। बजट पर आम चर्चा 27 मार्च को होगी और उसी दिन मुख्यमंत्री सदस्यों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का जवाब देंगे।

Also read:  अंजू मामले में बड़ा खुुलासा, ‘मानसिक रूप से परेशान और सनकी’