English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-12 142429

पंजाब के प्रसिद्ध गायक मूसेवाला हत्याकांड के बाद आतंकवादियों और गैंगस्टरों की सांठगांठ सामने आने पर देश भर के कई राज्यों में 50 से अधिक ठिकानों पर सोमवार को सुबह से एनआईए और एसटीएफ की टीमें एक साथ गैंगस्टरों के घरों पर छापेमारी कर रही हैं।

 

Also read:  द‍िल्‍ली, एनसीआर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता सह‍ित कई प्रदेशों में आयकर विभाग की छापेमापरी

इसी कड़ी में उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर काला राणा के यमुनानगर स्थित घर पर भी जांच के लिए एनआईए, एसटीएफ अम्बाला, अपराध शाखा 1 और 2 व गांधी नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। उसके घर को चारों ओर से सील कर लिया। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला राणा को थाइलैंड से गिरफ्तार किया था।

Also read:  गुजरात के युवा नेता, हार्दिक, जिग्नेश और अल्पेश कहां हैं 2017 चुनाव के बाद, 2022 चुनाव में कहां हैं इनका भविष्य

पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की जांच अभी जारी है। खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स के पाकिस्तानी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों के साथ गठजोड़ की बात सामने आई है। उसकी कड़ी में आज यहां पर गैंगस्टर काला राणा के घर पर भी एनआईए की टीम जांच करने पहुंची है। एनआईए की टीम काला राणा के घर के अंदर है। खबर लिखे जाने तक एनआईए की जांच जारी है।

Also read:  ISRO 14 फरवरी को लॉन्च करेगा PSLV-C52 सैटेलाइट