English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-19 091521

 उत्तर प्रदेश के देवरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देवरिया में बोलेरो और यूपी रोडवेज की बस में की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

हादसा गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर गौरी बाजार थानाक्षेत्र के इंदूपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई। यहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Also read:  PM मोदी आज करेंगे Thane और Diva को जोड़ने वाली दो नई रेलवे लाइनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Also read:  15 दिन में 9.20 रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम, अब तक तेरह बार बढ़े दाम

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक देवरिया के रुद्रपुर व चार कुशीनगर के कोहड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। तीन की हालत गंभीर है।

Also read:  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DGCA ने अंतरराष्ष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रविंद्र तिवारी की बेटी का तिलक लेकर सभी रुद्रपुर के रैश्री गांव गए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद रात में वापस जा रहे थे।