English മലയാളം

Blog

n4376908521667375273656b94402258069dbed2b8fd1a9491438a2c77f2c27be026b73aa1c9d3f42b50fcf

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर होंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपने दौरे में सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू आज दो दिवसीय दौर पर नगालैंड पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति आज कोहिमा में अपने सम्मान में नगालैंड सरकार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा।

दो नवंबर को राष्ट्रपति नवनिर्मित सरकारी स्कूलों, पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से निर्मित सड़कों और कोहिमा सुपर मार्केट का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा, राजभवन में मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राजकीय भोज आयोजन में शामिल होंगी। इसके बाद, बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति मुर्मू कोहिमा युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और राज्य के सबसे पुराने अंगामी समुदाय के गांव किगवेमा का दौरा करेंगी। जहां वह ग्राम परिषद सदस्यों और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

Also read:  राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी हरियाणा ने विधायकों को चंडीगढ़ रिजोर्ट में ले जाया गया

बयान में कहा गया कि इसी दिन वह आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और मिजोरम राज्य में शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। शाम को, राष्ट्रपति आइजोल स्थित राजभवन में मिजोरम सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।

Also read:  Bihar Election 2020: गांवों में बरसे वोट, शहरी इलाकों में छाए रहे बादल

चार नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू आइजोल में मिजोरम विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया कि इसी दिन, वह अपने सम्मान में सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी और केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति पांच नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। बता दें कि पिछले महीने राष्ट्रपति त्रिपुरा और असम के दौर पर गई थीं।