English മലയാളം

Blog

download (3)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से सियासत एक बार फिर से गरम हो गई है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने इस बार देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि  साल 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था। इसके लिए आपको धन्यवाद पीएम मोदी। दरअसल, हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने सामने है।

Also read:  मणिपुर में मतदान जारी, पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 173 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कहा कि राजीव गांधी तो मॉब लिंचिंग के जनक थे, जिन्होंने सिखों के खून से लथपथ जनसंहार को सही ठहराया था। कांग्रेस के कई नेता सड़कों पर उतरे और खून का बदला खून से लेंगे जैसे नारे लगाए, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, सिख पुरुषों के गले में जलते टायर लपेटे, जबकि कुत्तों को नालों में फेंके गए जले हुए शवों पर ले जाया गया।

Also read:  किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये निवेश सहायता में और फसल नुकसान के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा- के. चंद्रशेखर राव