English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-28 124819

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी हुई रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की सबसे धनवान महिला नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर दूसरे नंबर पर

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला घोषित हुई हैं। रोशनी नाडर की कुल संपत्ति 84,330 करोड़ आंकी गई है। इस लिस्ट में नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर दूसरे नंबर पर हैं। फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 57,520 करोड़ आंकी गई है। फाल्गुनी नायर ने किरण मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ा है साथ ही देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला भी बनी हैं।

Also read:  पिछले 24 घंटे में कोरोना 14.2 फीसदी बड़ा, सामने आए 7,974 नए मामले

कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन की ताजा रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर की बेटी रोशनी नाडर की संपत्ति वर्ष 2021 में 54 प्रतिशत बढ़ी है। दूसरी तरफ 59 वर्षीय फाल्गुनी नायर की संपत्ति साल 2021 में 963 गुना बढ़ गई है।

 

बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ की संपत्ति में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और अब 29,030 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ किरण मजूमदार शॉ देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सूची में शामिल 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2021 में 53 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। सूची में सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर की 25 महिलाएं हैं। इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है।

Also read:  भाजपा को यूपी में लग सकता तगड़ा झटका, अफसर करवा रहे अखिलेश-मुलायम के पुराने बंगलों की सफाई

अमीर महिलाओं की लिस्च में चौथे नंबर पर नीलिमा मोटापर्ती (28, 180 करोड़), पांचवे नंबर पर राधा वेम्बू (26, 260 करोड़), छठे नंबर पर लीना गांधी (24,280 करोड़), सातवें नंबर पर अनु आगा (14,530) करोड़, आठवें पर नेहा नरखेड़े (13,330 करोड़), नौवें नंबर पर वंदना लाल ( 6,810 करोड़), और दसवें नंबर पर रेणु मुंजाल ( 6,620) करोड़ हैं।

Also read:  लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी चलेगी आरक्षण का दांव

कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन द्वारा जारी इस 100 महिलाओं की सूची में केवल उन भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है जो भारत में जन्मी या पली-बढ़ी हैं। साथ ही जो सक्रिय रूप से अपने व्यवसायों का प्रबंधन कर रही हैं या सेल्फ मेड हैं।