English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-25 111827

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की. उन्नाव से आई एक महिला ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) की गाड़ी के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

 

लखनऊ समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक महिला ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसकी लड़की का गांव के कुछ दबंगों ने अपरहण किया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है.वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को फौरन काबू में कर किनारे पर कर पूर्व सीएम का काफिला जाने दिया।

Also read:  शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी वार्ड छह में शराब निर्माण और भंडारण की सूचना पर बुधवार की रात सिविल ड्रेस में पुलिस छापेमारी

बता दें कि महिला उन्नाव की रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक दबंग उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखे हुए है और पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही। सोमवार को महिला अखिलेश यादव के काफिले के इंतजार में बैठी थी। जैसे ही अखिलेश यादव की गाड़ी निकली उसने सामने आकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उसे फौरन बचाकर एक तरफ किया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला उन्नाव जिले की रहने वाली है। उसने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के बेटे पर युवती को अगवा करने का आरोप लगाया है।

Also read:  मैदानों में बारिश तो पहाड़ों में बर्फबारी, चारधाम यात्रा प्रभावित

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती की मां ने सोमवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। ऐसा भी बताया जा जा रहा है कि आरोपी सपा नेता है इसलिए वह अखिलेश यादव से मिलने आई थी, कि वे उन्हें इंसाफ दिलाएं।

Also read:  सऊदी अरब सूडान से विदेशियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करेगा: एफएम