English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-04 093037

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को सोमवार सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read:  सऊदी अरब के शिक्षा मंत्रालय ने'उत्कृष्टता का मार्ग' विदेशी छात्रवृत्ति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं।

लालू घर की सीढ़ियों पर से गिर गए थे। लालू को चोट लगने के बाद कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को भी एक अस्पताल ले जाया गया था। लालू के करीबी सहयोगी के अनुसार, ‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी थी।’

Also read:  बीजेपी कार्यकर्ता का निधन, सीएम शिवराज चौहान सांत्वना देते हुए भावुक

लालू को उस समय कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं थी। बताते चलें कि रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

Also read:  गुरुग्राम में 100 करोड़ की ठगी, NSG में टेंडर दिलाने के नाम की ठगी