English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-10 204859

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों को पुनर्विकसित चांदनी चौक मार्केट के रखरखाव पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जगह की सुंदरता खत्म नहीं हो।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा- अधिकारियों की ढिलाई बर्दाश्त नहीं कि जाएगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुनर्विकास के बाद चांदनी चौक मार्केट का उद्घाटन सितंबर, 2021 में किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम चांदनी चौक मार्केट का औचक निरीक्षण किया था, जिसके बाद यह आदेश आया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुनर्विकसित मार्केट के खराब रखरखाव पर नाखुशी जाहिर की।

Also read:  खाद्य वस्तुओं पर GST बढ़ाए जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को बनाया निशाना, कहा-भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया की एक तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया

सिसोदिया ने ट्वीट करके दी जानकारी

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण का काम किया है लेकिन कल वहां निरीक्षण के दौरान रखरखाव व सफाई के प्रति संबंधित एजेंसी की लापरवाही देखकर बहुत दुख हुआ। अधिकारियों को आदेश दिया है कि रखरखाव का ध्यान रखा जाए और मुझे रिपोर्ट सौंपे। इस प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” सिसोदिया ने सड़क पर बिखरे कचरे और लटकते तारों की ओर भी ध्यान दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने चांदनी चौक के व्यापारियों से भी मुलाकात की और उनके मुद्दों तथा चिंताओं को जानने की कोशिश की।

Also read:  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में पांच विश्व रिकॉर्ड बनाए- नितिन गडकरी