English മലയാളം

Blog

वाराणसी: 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, इस दौरान उन्होंने तीन तलाक को मोदी सरकार की ओर से खत्म किए जाने के कानून का जिक्र किया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तीन तलाक ईरान, इराक और सीरिया में नहीं हैं, लेकिन भारत में तीन तलाक था.

Also read:  महाकाल लोक के लोकार्पण के चलते कल इंदौर में कई वीआईपी और वीवीआईपी का आगमन

वाराणसी में सोशल वर्कर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘ईरान, इराक और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में तीन तलाक नहीं है, लेकिन भारत में यह था और हम खुद को बहुत प्रगतिवादी कहते थे.’ नड्डा ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, जिन्होंने मुस्लिम बहनों के खिलाफ इस अन्याय को खत्म किया और तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया.

Also read:  Gujarat Municipal Election: गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव का परिणाम आज

नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी में पार्टी के नए बने क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी यहां 2017 में विधानसभा चुनावों में जीतकर सत्ता में आई थी. यहां की 403 सीटों वाली विधानसभा में, 309 विधायक अकेले बीजेपी के हैं. बाकी समाजवादी पार्टी 49, बहुजन समाज पार्टी के 18 और कांग्रेस के सात विधायक हैं.