English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-15 152801

समाजवादी पार्टी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है।

 

समाजवादी पार्टी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है. शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। प्रसपा ने अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवक्ताओं को भंग कर दिया। पार्टी की ओर से इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें इसकी बात की जानकारी दी गई।

Also read:  Sulli Deals और Bulli Bai केस के आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने दी जमानत

प्रसपा ने भंग की सभी इकाईयां

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दफ्तर की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गई है उसमें लिखा है कि ‘माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी , राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित तमाम प्रवक्ता मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।’ इससे पहले अंबेडकर जयंती पर शिवपाल यादव ने समान नागरिक संहिता कानून का लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अंबेडकर और लोहिया जी ने खुलकर समाजवाद की वकालत की थी और समान नागरिक संहिता की वकालत की थी।

Also read:  रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति के रुप में ली शपथ

क्या होगा शिवपाल का अगला कदम

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ही से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच तनाव साफ देखने को मिला था। शिवपाल यादव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि शिवपाल ने अभी तक अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं।

Also read:  मध्य प्रदेश की सियासत में धर्म के नाम पर क्या-क्या हो रहा है? कांग्रेस का मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ क्या है?