English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (The Serum Institute of India) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने बताया कि अगर केंद्र सरकार (Centre Govt) उनकी कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) कोविशील्ड (Covishield) को बाजार में बेचने की इजाजत देती है, तो इसकी एक डोज की कीमत 1000 रुपये होगी. पूनावाला ने NDTV से बातचीत में कहा, ‘सरकार के लिए हम वैक्सीन बेहद खास कीमत में मुहैया कराएंगे. पहली 100 मिलियन डोज की कीमत 200 रुपये प्रति डोज होगी. इसके बाद ये अलग-अलग दामों में दी जाएगी.’

Also read:  कोरोना को हराने के लिए तैयार भारत ,कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप पहुंची दिल्ली

अदार पूनावाला ने कहा, ‘लेकिन मुझे सिर्फ इतना कहना है कि हम जो कुछ भी सरकार को देंगे, वे इसे भारत के लोगों को मुफ्त में प्रदान करने जा रहे हैं और जब हम बाद में इसे निजी बाजार में बेचेंगे, तो इसकी एक डोज की कीमत 1000 रुपये होगी. हर व्यक्ति को दो डोज लगवानी होंगी, तो इसकी प्रति व्यक्ति कीमत 2000 रुपये होगी.’

Also read:  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि सभी कागजी कार्यवाही अगले 7 से 10 दिनों में पूरी हो जाएंगी. इसके बाद इसकी ज्यादा से ज्यादा पूर्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे. आशा है कि अगले एक महीने में 70 से 80 मिलियन डोज की सप्लाई कर दी जाएगी.’ सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि मार्च तक कंपनी वैक्सीन के उत्पादन को डबल कर देगी लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता को सरकार तय करेगी.

Also read:  वैक्सीन विवाद: सीरम और बायोटेक के बीच खत्म हुई तकरार, कहा- देश के लिए मिलकर करेंगे काम

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें उनके (सरकार के) मार्गदर्शन और ज्ञान से आगे बढ़ना होगा क्योंकि उन्होंने कहा है कि हम टीके का निर्यात नहीं कर सकते हैं या इसे निजी बाजार को नहीं दे सकते हैं. मैं इसका सम्मान करता हूं क्योंकि वे वैक्सीन को जरूरतमंदों को देना चाहते हैं.’