English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-23 093145

रायसेन जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडे और बदमाशों के मकान को खोदकर मकान बना दिया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का रायसेन (Raisen) जिले में अलग ही तेवर देखने को मिला। शिवराज सिंह चौहान ने यहां कहा कि गुंडे और बदमाशों (Criminals) के मकानों को खोदकर मैदान बना दूंगा। मामा का बुलडोजर चल पड़ा है और अब रुकेगा नहीं। गुंडे-बदमाशों को ठिकाने लगाकर ही दम लेगा। उन्होंने गुंडे-बदमाशों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि गरीबों और कमजोरों को सताना बन्द कर दे या मध्यप्रदेश छोड़ दे। दरअसल उन्होंने यह बात रायजेन जिले में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा।

Also read:  एसीई ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर का छापा, अखिलेश के करीबी हैं अजय चौधरी

शिवराज सिंह चौहान ने अपराधियों को दी वार्निंग

रायसेन में सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में जितने गुंडे, अपराधी हैं, सब सुन लें। मैं यह साफ़ कह रहा हूं कि अगर गरीब-कमजोर की तरफ हाथ उठा तो मकान खोदकर मैदान बना दूंगा। चैन से नहीं रहने दूंगा। गुंडागर्दी, गरीबों का शोषण, बहन-बेटियों को बुरी नीयत से देखने वालों का प्रदेश की धरती से अस्तित्व मिटा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीबों और जनजातीय लोगों के विरुद्ध होने वाले हर अत्याचार को सख्ती से रोका जाएगा और अत्याचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एक जमाने में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डकैतों का सफाया करूंगा और आज प्रदेश में एक भी डाकू नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका बुलडोजर पूरे प्रदेश में चल रहा है. चाहे सिवनी हो, श्योपुर, शहडोल या जावरा, सब जगह गुंडे-बदमाशों के मकानों को मैदान बना दिया है। उन्होंने जनजातीय वर्ग को आश्वस्त किया कि पूरी सरकार और मुख्यमंत्री उनके साथ है।

Also read:  द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, जीत दर्ज करने के साथ कई रिकोर्ड किए अपने नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्चिंग कर सभी तरह के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्पष्ट किया कि घटना से प्रभावित हुए लोगों को सहायता राशि भोपाल से भी दी जा सकती थी, लेकिन चन्द्रपुरा सिर्फ इसलिए आया हूं कि गुंडे-बदमाशों को यह चेतावनी मिल जाए कि उन्हें सरकार छोड़ेगी नहीं।

Also read:  कोरोना से मौतों में इजाफा, एक दिन में 1145 मरीजों ने तोड़ा दम

स्वर्गीय राजू के परिवार की जिम्मेदारी सरकार की

मुख्यमंत्री ने विवाद में अपनी जान गंवा चुके स्वर्गीय राजू धुर्वे के घर गए और उनकी पत्नी माया बाई को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता और पूरे परिवार से भी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने सहायता स्वरूप मृतक के पिता और भाई को प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 आवास के स्वीकृति-पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों को प्रतिमाह 2-2 हज़ार रुपये दिये जायेंगे और उनकी पत्नी को स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा।