English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-14 110821

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज मामले में मंगलवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार राय की अदालत में सुनवाई हुई। उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया है।

 

अदालत ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है, जिससे लालू यादव को राहत मिली है। लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने अदालत को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना है, लेकिन अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना अनिवार्य है।

Also read:  मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508.17 किलोमीटर की रेल की पटरी में से 21 किलोमीटर भूमिगत

इस वजह से अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की गई थी, ताकि उसे रिन्यूअल कराने के बाद डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया जा सके। उन्होंने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत में लालू प्रसाद यादव की पासपोर्ट की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पासपोर्ट देने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अब पासपोर्ट को नवीकरण के लिए पासपोर्ट कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

Also read:  चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बने सेना प्रमुख एमएम नरवणे